मिर्जापुर: पुलिस ने 1.5 करोड़ के अवैध गांजा संग दो अन्तर्राज्यीय शातिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज बृहस्पतिवार को थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजापुर मोड़ के पास से एक कन्टेनर ट्रक वाहन संख्या नल 01 क्यु 7128 को पकड़ा गया जिससे 02 अन्तर्राज्यीय शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता चन्द्रमणि नायक पुत्र बाल्मिकी नायक निवासी कुडुताई, थाना तारासिंह जनपद गंजम, उड़ीसा, जोगेन्द्र नायक पुत्र सीमांचल नायक निवासी कुडुताई घाटीपाली, थाना तारासिंह जनपद गंजम,उड़ीसा है। उक्त कन्टेनर ट्रक में अवैध गांजा छुपाकर रखा होना बताया तो पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। तो ड्राइवर सीट के पीछे प्लाईवुड से केबिननुमा जगह बनाकर रखा हुआ कुल 4 कुन्तल 24.700 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-237/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त कन्टेनर ट्रक को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।




