Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छह बच्चों को वितरित किए लैपटॉप  

असगर अली ब्यूरो चीफ/देवरिया। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत छह बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में लैपटॉप वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को लैपटॉप की उपयोगिता बताते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग करने, जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आदिश मिश्रा ने बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से जीवन कौशल एवं डिजिटल शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने योजना की उपयोगिता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, वन स्टॉप सेंटर की मनोवैज्ञानिक मिनू जायसवाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी समन्वयक अमित कुमार उपाध्याय, बच्चों के अभिभावक एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button