Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों ने बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली का निरीक्षण करते हुए कारागार प्रशासन को सतर्कता एवं नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्था को भी देखा, जिसे और सुदृढ़ बनाए जाने का निर्देश दिया। सभी बैरकों में आपत्तिजनक समानों की गहन जांच कराई गई। कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला । जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बंदियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को अनुबंध सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने को कहा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरुद्ध महिला कैदियों से संवाद की एवं उनके बच्चों को बिस्किट दिए। इस बैरक में बच्चों के लिए बनाई गई बाल वाटिका को अधिकारियों ने देखा । इस अवसर पर जेल अधीक्षक आशीष रंजन, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, डिप्टी जेलर राजकुमार, गीता रानी सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button