Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : विंध्यवासिनी कॉलोनी में नालियों का पानी बह रहा सड़कों पर, आवागमन में हो रही भारी परेशानी  

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया।विंध्यवासिनी कॉलोनी में खुले नाले और खराब सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है पूरे कॉलोनी में लोगों के घर के कूड़ा रखने के लिए कोई डस्टबिन नहीं है जिससे पूरे कॉलोनी में कूड़ा बिखरा रहता है नगर पंचायत भाटपार रानी इन सभी समस्याओं को देखते हुए भी नजर अंदाज किए हुए हैं विंध्यवासिनी कॉलोनी के लोगों का आरोप है बरसात का दिन शुरू हो गया है और इस बीच विंध्यवासिनी कॉलोनी में नाली का निर्माण हुआ है लेकिन अब स्थिति यह है कि सड़क का लेयर नीचे और नाली का लेयर ऊपर हो गया फिलहाल अगर बारिश हो गया तो विंध्यवासिनी कॉलोनी में पूरी तरह से सड़क पर पानी भर जाएगा और कॉलोनी वासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा नाली निर्माण में भी काफी धांधली हुई है नाली के ऊपर कई जगह स्लैप नहीं लगाए गए हैं जिससे बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कॉलोनी में पिछले महीने नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह अधूरा छोड़ दिया गया। कई जगहों पर नाले पर स्लैब नहीं लगाए गए हैं, जिससे सड़क भी संकरी हो गई है। नगर पंचायत भाटपार रानी के जूनियर इंजीनियर (जेई) सूर्य प्रकाश सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कहा कि वह मौके का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। वार्ड के निवासी बालकेश्वर मद्धेशिया ने बताया कि खुले नालों के कारण बच्चे खेलते समय उसमें गिर जाते हैं। उन्होंने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि इन नालों पर तुरंत स्लैब लगाए जाएं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमित कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर नॉट रीचेबल होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। वही कॉलोनी वासियों में नगर पंचायत के जिम्मेदारो के प्रति भारी आक्रोश है मौजूद लोगो में बालकेश्वर मद्धेशिया मुरली मद्धेशिया लालू जायसवाल गोल्डी मार्कण्डेय राजेश बरनवाल कृष्णा चौरसिया विनोद गुप्ता विनोद चौरसिया चंदन गुप्ता प्रमोद गुप्ता पूर्व सभासद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button