देवरिया:प्रधानों ने की दिवंगत ग्राम प्रधान के परिवार को आर्थिक सहायता

संवाददाता
देवरिया। जनपद के भाटपार रानी खंड विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एक मिसाल पेश करते हुए दिवंगत ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह पहल भाटपार रानी के इतिहास में पहली बार हुई है, जहां प्रधानों ने एकजुट होकर अपने एक साथी के निधन पर परिवार की मदद की मलहचक ग्राम पंचायत के प्रधान उपेंद्र यादव के निधन पर खंड विकास कार्यालय के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाठक, एडीओ पंचायत राजेश राय और प्रधान संघ भाटपार रानी के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ शम्स परवेज सहित सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे। शोक सभा के बाद, कोड़रा ग्राम पंचायत के प्रधान चंद्र किशोर द्विवेदी ने दिवंगत प्रधान के परिवार को आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा। सभी ग्राम प्रधानों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और मिलकर लगभग 1.50 लाख रुपये की राशि जुटाई। यह राशि स्वर्गीय उपेंद्र यादव के परिवार को सौंपी जाएगी।इस पहल की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्वरकन के सत्येंद्र पाठक, ललन यादव, परसुमन यादव, मनोज कुशवाहा, मनोज यादव, विरबल जी, विवेक राय, विजय गुप्ता, राजेश यादव, चंद्र किशोर द्विवेदी, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, संजय भारतीय, उमेश प्रसाद, सत्य प्रकाश कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, दीपक कुमार, रविंद्र यादव, मोतीलाल यादव, गया सिंह और धीरज सिंह सहित अनेकों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। एडीओ पंचायत राजेश राय ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा अपने साथी के परिवार को दी गई सहायता अत्यंत सराहनीय है और एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।




