Slide 1
Slide 1
धर्म

गाजीपुर : अधिमास के मंगलवार को शीतल जल व भण्डारे से श्रीहनुमान होते है अतिप्रसन्न

जिला जज धमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भजन मंडली के साथ किया संगीतमय वाचन 

चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। जनपद में ज्येष्ठ अधिमास के छठे मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर में स्थित संकट मोचन मंदिर में सुन्दरकाण्ड का संगीतमय आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी अंजनी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर व सिविल बार के अधिवक्ताओ के सहयोग से ज्येष्ठ अधिमास के प्रत्येक मंगलवार संकट मोचन मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान की आराधना पूजन की जाती है जिसमें सुन्दरकाण्ड व भण्डारा का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में मंगलवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन हरिशंकरी व फाक्सगंज के भजन मण्डली के कलाकारो के माध्यम से किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ का पठन जनपद न्यायधीश धमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भजन मंडली के साथ संगीतमय वाचन किया और श्री हनुमान आरती के पश्चात भजन मडली में आये कलाकार पंडित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, ओमप्रकाश पाण्डेय, सरदार राजन सिंह, कुश त्रिपाठी छोटे, हनुमान यादव, छोटू आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाश्ांंकर राय ने सभी भक्तो और आगन्तुको को प्रसाद वितरण कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीकापुर हनुमान मंदिर पुजारी 1008श्री ने बताया कि ज्येष्ठ के अधिमास में पड़ने वाले आठ मंगलवार को श्री हनुमान जी की भक्तो पर विशेष कृपा होती है इस समय भक्तो में शीतल जलपान व भण्डारे का तुलसीदल के साथ प्रसाद वितरण से अनन्त लाभ मिलता है और तुलसीदल के भोग लगाने की परम्परा प्राचीन समय से चली आ रही है इस तरह के आयोजन करने से श्री हनुमान जी अति प्रसन्न होते है। सरकारी अधिवक्ता अखिलेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम राय, अखिलेश राय, रिशू, जयप्रकाश, गोपी, भीमसेन, सुधीर प्रधान, रोहित, शंकर पाण्डेय सहित दर्जनो अधिवक्ता व भक्तजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button