Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेस की बारीकियां

नेक्सस इंटेलिजेंस की ओर से लगाए गए सात दिवसीय शिविर का समापन शायना खान को सर्वाधिक रचनात्मक, माज़ अहमद खान को AI एक्सप्लोरर और अबू तालिब को सर्वाधिक प्रगतिशील पुरस्कार से सम्मानित किया

फतेहपुर। नेक्सस इंटेलिजेंस की ओर से पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल (बोस) में रविवार को सात दिवसीय एआई सुपरपावर समर कैंप का समापन किया गया। इसमें कक्षा पांच से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को वर्तमान में सबसे चैलेंजिग एआई की बारीकियों को बताया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बुनियादी अवधारणाओं, क्रिएटिव टूल्स, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, आलोचनात्मक सोच और तकनीक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। उन्होंने टीमों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा लाइव प्रदर्शनों में भाग लिया। सप्ताह भर में मौलिक AI-सहायित परियोजनाएं तैयार कीं। समापन पर विद्यर्थिय़ों की टीमों ने अपने अभिभावकों और शिक्षकों के सामने मंच पर परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान प्रतिभागियों को नेक्सस सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इसके अलावा समापन समारोह में तीन विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसमें शायना खान को सर्वाधिक रचनात्मक पुरस्कार, माज़ अहमद खान को AI एक्सप्लोरर पुरस्कार और अबू तालिब को सर्वाधिक प्रगतिशील पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक फैज़ान ने कहा कि यह कैंप विद्यार्थियों को कोडिंग सिखाने के बारे में नहीं था। यह उन्हें उस तकनीक के बारे में आलोचनात्मक रूप से सोचना सिखाने के लिए था जो पहले से ही उनके जीवन को आकार दे रही हैं। अब यहां का हर विद्यार्थी अपने परिवार को अपने शब्दों में एआई सकता है। जब यह गलती करे तो उस पर सवाल उठा सकता है। हमारे विचार में, यही अगले दशक का सबसे महत्वपूर्ण कौशल है। चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने कहा कि आने वाली सदी तकनीकि की होगी। इसलिए मेडिकल से लेकर हर क्षेत्र में तकनीकि का प्रयोग बढ़ गया है। इसमें सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण एआई है। हमारे भतीजे जैद हुसैन ने भी एआई में बीटेक किया है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हुए स्किल बढ़ाने में लगा है। भतीजी जिकरा हुसैन भी एएमयू से बीटेक कर रही है। इसीलिए एआई के महत्व को समझते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। विद्यार्थियों को इसका लाभ भविष्य में भी मिलेगा। विद्यालय में भी जल्द ही एआई आधारित लैब और रोबोटिक लैब भी बनाई जाएगी। उन्होंने कार्यशाला के लिए संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया।इस मौके पर आसफा,  ताहिर हसन, ताहिर हुसैन, जेबा,  जावेद अहमद खान,  शकील अहमद सिद्दीकी, मुशीर अहमद मो. महफ़ूज़ आदि उपस्थित रहे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button