
वाराणसी। मिर्जामुराद आराजी लाइन ब्लॉक के प्रतापपुर (मिल्कीपुर) गांव निवासी बच्चा राम यादव का पुत्र दिव्यांग प्रदीप यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा यूजीसी नेट में सफल होकर प्रखंड के साथ गांव को गौरवांवित किया है।प्रदीप यादव दोनों पैर से दिव्यांग है। हाल में प्रदीप एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा रहा था। यूजीसी नेट की तैयार कर पेपर दिया था। मेहनत लगन से उनको ये सफलता हासिल हुआ। नेट का रिजल्ट बीते चार फरवरी को ही आ गया था। प्रदीप देख नही पाया था मंगलवार को दोपहर में अपना रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना नही रहा। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने कि उसकी राह अब आसान हो गई है।




