वाराणसी
वाराणसी:एपेक्स कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ अक्षय दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। गुरुवार को वाराणसी फिजियोथिरैपिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और एपेक्स कॉलेज के प्रिन्सिपल स्वर्गलोकवासी डॉ अक्षय दीक्षित के आत्मा की शान्ति हेतु शोक सभा का आयोजन अशोक विहार कॉलोनी स्थित समर्पण सामाजिक संस्था पर सम्पन्न हुआ। जिसमें वाराणसी फिजियोथिरैपिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपनी संवेदना व्यक्त की ।इस अवसर पर वाराणसी फिजियोथिरैपिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमितेश कुमार गिरी ने डॉ दीक्षित के योगदान के बारे में चर्चा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ फिजियोथिरैपिस्ट डॉ संजीव कुमार मंडल, डॉ आनंद शंकर सिंह, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ कृष्णा शर्मा, डॉ सोनी पांडे, डॉ श्रुति, डॉ सत्यम, डॉ गोपाल, डॉ सर्वेश, डॉ धीरज, डॉ शेखर, डॉ मनीष इत्यादि मौजूद रहे।सभा का संचालन सचिव डॉ अवनीश कुमार सिंह ने किया।




