Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : सेंट जॉन स्कूल में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मना

बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ने लोगों का मनमोहा

गाज़ीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।सदर तहसील के तुलसीपुर स्थित सेंट जॉन स्कूल  में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य फ़ा. आनंद के सशक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ़ा. मैथ्यू कयानी तथा विशिष्ट अतिथि फ़ा. एंटोनी रोड्रिगस रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य फ़ा. आनंद एवं हेडमिस्ट्रेस सिस्टर सुरभि ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक स्वागत-गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। यह आयोजन पूर्णतः परिवार के बड़े-बुजुर्गों को समर्पित रहा, जिसके माध्यम से विद्यालय ने यह प्रेरक संदेश दिया कि दादा-दादी, नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं और उनका मार्गदर्शन  प्रत्येक बालक  के सर्वांगीण  विकास के लिए  अत्यंत आवश्यक  है।
कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत “आओ तुम्हें  चाँद पर ले जाएँ.. रहा, जिसने उपस्थित अतिथियों  को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने “परिवार का स्तंभ” नामक नाटक के माध्यम से संयुक्त परिवार  के महत्व और  बुज़ुर्गों के  योगदान  का भावनात्मक चित्रण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि फ़ा. मैथ्यू कयानी ने कहा कि बड़े बुजुर्गों को समर्पित यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और संस्कारों को विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सत्र 2024-25 के मेधावी छात्रों के अभिभावकों को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य फ़ा. आनंद ने छात्रों के जीवन में बुज़ुर्गों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संस्कारवान समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिस्टर लीमा, प्राचार्या सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल गाज़ीपुर, श्री ओमकार नाथ राय, फ़ा. मुकेश, सिस्टर रोशिता सहित हजारों की संख्या में सम्मानित जन और बड़े बुज़ुर्ग उपस्थित रहे।कार्यक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button