Slide 1
Slide 1
राजनीति

cocroch

मोदी के खिलाफ नारे लगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

प्रदर्शन में शामिल सोनम वानचुक व अन्य

कानपुर। नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में शनिवार को काक्रोच जंनता पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई। सीजेई के एक कमेंट के बाद अमेरिका के बोस्टन में एमए करने गए महाराष्ट्र के छात्र अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए इस पार्टी का आगाज किया। देखते ही देखते एक्स यानि पुराने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों की तादाद में फालोअवर हो गए। इससे घबराकर केंद्र सरकार ने उसका अकाउंट ही भारत में बंद करा दिया। इसके बाद भी सोशल मीडिया में कॊक्रोचों की बाढ़ आ गई। लोग इससे श्रीलंका, बंगलादेश और नेपाल में छात्रों के आंदोलन की तरह देखने लगे। चार दिन पहले दीपके ने अपनी टीम का ऐलान किया। इसमें कई छात्र नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि दीपिके बोस्टन से सीधे नई दिल्ली आएंगे। इसके बाद वह संसद मार्ग थाने से अनुमति लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को इंद्रिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके उतरते ही धरने की अनुमति प्रदान कर दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्र और पार्टी समर्थक जंतर-मंतर पहुंच गए। दीपके हाथ में बाबा साहब की पुस्तर लेकर सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। यहां पर तमाम छात्र कॊक्रोच का मुखौटा लगाए थे। छात्रों के हाथों में नीट समेत अन्य पेपर लीक की तख्तियां थीं। इस दौरान छात्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रहे। छात्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते रहे और शिक्षा मंत्री को पेपर लीक का दोषी मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग करते रहे। कड़ी धूम में पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था। कई रास्ते बंद कर दिए गए थे। मंत्रियों के बंगलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। क्योंकि भय था कि कहीं छात्र उनके बंगले न घेर लें। हालांकि छात्रों ने पूरा अनुशासन दिखाया। जनता दल यूनाइटेड का केंद्रीय कार्यालय भी वहीं पर है जहां धरना चल रहा था लेकिन भी प्रदर्शनकारी वहां पर भी नहीं गया। मुख्य धारा का मीडिया भी छात्रों के पास जाने से बचता रहा। उनको भी भय था कि कहीं छात्रों का गुस्सा उन पर ही न टूट पड़े। इस प्रदर्शन को विचेता सोनम वानचुक ने समर्थन करते हुए खुद को काक्रोच बताया है।

इन फिल्मी हस्तियों ने भी दिया समर्थन

प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, कोकोना सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता, कुणाल कामरा, आदि ने इंस्टाग्राम पेज को फालो करके अपना समर्थन दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button