गुरुग्राम : के2 इंफ्राजेन लिमिटेड ने 26% राजस्व वृद्धि के साथ विकास की रफ्तार को दी मजबूती

ब्यूरो,गुरुग्राम। अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग कंपनी के2 इंफ्राजेन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। बेहतर प्रोजेक्ट एक्सीक्यूशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार और प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹18,467.61 लाख रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के ₹14,661.19 लाख की तुलना में 25.96% अधिक है। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू और अन्य आय को मिलाकर कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर ₹18,892.12 लाख पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹14,853.29 लाख के मुकाबले 27.19% की वृद्धि दर्शाती है।वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का EBITDA 33.29% बढ़कर ₹2,707.10 लाख पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में ₹2,031.05 लाख था। यह कंपनी की बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दर्शाता है। वहीं, एक्सेप्शनल गेन को छोड़कर कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹1,332.95 लाख रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹1,164.55 लाख की तुलना में 14.46% अधिक है। के2 इंफ्राजेन ने डेब्टर डेज़ में भी 15.17% का सुधार दर्ज किया, जो बेहतर कलेक्शन एफिशिएंसी और मजबूत वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट को दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी के नेट कैश फ्लो फ्रॉम ऑपरेशंस में 60.58% का सुधार हुआ, जबकि कैश और कैश इक्विवेलेंट्स में पिछले वर्ष के मुकाबले 170.51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह कंपनी की मजबूत लिक्विडिटी और बेहतर वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹18,892.12 लाख पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹14,853.29 लाख थी। इस दौरान EBITDA 33.29% बढ़कर ₹2,707.10 लाख रहा, जबकि एक्सेप्शनल गेन को छोड़कर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 14.46% बढ़कर ₹1,332.95 लाख दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष में PAT ₹1,164.55 लाख था। कंपनी के प्रदर्शन पर के2 इंफ्राजेन लिमिटेड के फाउंडर ऐंड मैनेजिंग डॉयरेक्टर पंकज शर्मा ने कहा वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए बेहतरीन रहा। इस दौरान कंपनी की आय में अच्छी बढ़त हुई, कैश फ्लो मजबूत हुआ और अलग-अलग सेक्टर्स में कामकाज बेहतर रहा। मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर प्रदर्शन की बदौलत कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। ऊर्जा, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सड़क और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगातार नए प्रोजेक्ट मिलने से हमें आने वाले समय में भी अच्छे विकास की उम्मीद है। कंपनी देशभर में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का लगातार विस्तार कर रही है। दिसंबर 2025 से अब तक के2 इंफ्राजेन को ऊर्जा, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ₹411.91 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा कंपनी ने सड़क और रेलवे सेक्टर में करीब ₹580 करोड़ के टेंडर्स के लिए भी बोली लगाई है। हाल ही में कंपनी को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से ₹56.91 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर भी मिले हैं, जिससे पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में कंपनी की पकड़ और मजबूत हुई है। साल 2015 में स्थापित के2 इंफ्राजेन ने सड़क, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, जल इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। बेहतर गुणवत्ता, समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने और दीर्घकालिक विकास पर कंपनी लगातार फोकस कर रही है। वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद 27 मार्च 2025 तक कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹6,700.37 लाख दर्ज किया गया।




