
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
भारत में अग्रणी निजी क्षेत्र के सामान्य बीमाकर्ता, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा के विस्तार के लिए अपनी योजनाओं की घोषणा की है।उत्तर प्रदेश एचडीएफसी इर्गो के लिए मुख्य बाजारों में से एक है। इस राज्य में कंपनी के पास 18 शाखाएं हैं, जिनमें से एक शाखा वाराणसी में है। वित्तवर्ष 2024-25 में बीमाकर्ता द्वारा उत्तर प्रदेश में 23 लाख से अधिक पॉलिसियाँ जारी की गईं, जिनमें 5.2 लाख से अधिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियाँ थीं। कंपनी ने राज्य में 300 करोड़ रु. से अधिक के 1.50 लाख से अधिक हैल्थ क्लेम का भुगतान किया, जिनमें 7 करोड़ से अधिक मूल्य के 2300 हेल्थ क्लेम अकेले वाराणसी से थे। विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के पास 830 से अधिक महिला एडवाइजर हैं।
वाराणसी में 115 महिला एडवाइजर हैं।एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के डायरेक्टर एवं चीफ बिज़नेस ऑफिसर, पार्थानिल घोष ने कहा, ‘‘2047 तक ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ के लक्ष्य के साथ एचडीएफसी इर्गो अंतिम छोर तक बीमा की जागरुकता बढ़ाने के लिए ‘जागरुकता, उपलब्धता, और पहुँच’ के तीन स्तंभों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वाराणसी हमारे मुख्य बाजारों में से एक है, इसलिए हम यहाँ अपने ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा प्रदान करने पर केंद्रित हैं। हमारे पास उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक डिजिटल ऑफिस हैं, जो दूर-दराज के इलाकों में टच-पॉइंट के रूप में काम करते हैं। ये ऑफिस एक कर्मचारी द्वारा चलाए जाते हैं, तथा इनका उद्देश्य बीमा से संबंधित सेवाएं जैसे पालिसी जारी करना, रिन्यूअल आदि प्रदान करना है, ताकि टियर 2 और टियर 3 शहरों में बीमा का विस्तार हो सके।”अंतिम छोर तक स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने और ग्राहकों को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटना आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण हितधारक के रूप में, एचडीएफसी इर्गो ने हाल ही में ऑप्टिमा लाइट लॉन्च किया है।
यह एक अद्वितीय स्वास्थ्य बीमा समाधान है, जो किफायती प्रीमियम में कवरेज प्रदान करता है। एचडीएफसी इर्गो का मुख्य स्वास्थ्य बीमा उत्पाद – माई: ऑप्टिमा सिक्योर भारत की सबसे पसंदीदा स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है। ऑप्टिमा लाइट में ग्राहकों को ऑर्गन डोनर का खर्च, घर पर इलाज का खर्च, इमरजेंसी एंबुलैंस (सड़क एवं एयर, दोनों) तथा एक साल में असीमित बार बेस सम वापस जुड़ जाने जैसे लाभ मिलते हैं।एचडीएफसी इर्गो ने ग्राहकों पर केंद्रित रहते हुए हियर ऐप द्वारा एक परिवेश का विकास किया है। यह एक अद्वितीय इंश्योरेंस आधारित परिवेश है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की स्वास्थ्य, मोबिलिटी, पेट्स और साइबर संबंधी चिंताओं का समाधान करना है। बीमाकर्ता द्वारा इस जबरदस्त पहल ने उद्योग में एक ट्रेंड स्थापित किया है और दिखाया है कि बीमाकर्ता किस प्रकार टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राहकों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन सकते हैं और बीमाकर्ता एवं ग्राहकों के बीच विश्वास स्थापित कर सकते हैं।
”जरूरत के वक्त सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एचडीएफसी इर्गो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ अद्वितीय अभियान पेश किए हैं। ‘अरली डिसचार्ज फ्रॉम हॉस्पिटल्स’ द्वारा कैशलेस हॉस्पिटलाईज़ेशन के लिए सुगम डिसचार्ज प्रक्रिया सुनिश्चित होती है, और ग्राहकों को डिसचार्ज की लंबी अनुमोदन प्रक्रिया के लिए कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ता है। इस सुविधा द्वारा हॉस्पिटल जैसे ही कैशलेस हॉस्पिटलाईज़ेशन के मरीजों के लिए डिसचार्ज समरी लिखकर उस पर हस्ताक्षर करता है, वैसे ही मरीजों को हॉस्पिटल से जाने की अनुमति मिल जाती है। वर्तमान में यह सुविधा भारत में 1900 से ज्यादा




