बुलंदशहर : अवैध संबंधों के शक में बेटे ने मारी गोली


फाइल फोटो
बुलंदशहर। खुर्जा नगर के गांव कलंदरगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में एक बेटे ने अपने सगे पिता और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से पिता रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक के चलते उसने घर में दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल सना को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
एसएसपी का बयान
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद तथा अवैध संबंध का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।”
रिपोर्ट: मोहित त्यागी



