Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : ट्रिपल मर्डर केस का वांछित इनामियां आरोपी गिरफ्तार 

डॉ एके राय/गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गहमर थाना पुलिस ने गत 24 दिसम्बर को घटित ट्रिपल मर्डर केस से सम्बन्धित पच्चीस हजार रुपए के इनामियां एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय टीम ने 07 मार्च 2026 को गहमर रेलवे स्टेशन बारा रोड पर चेकिंग के दौरान वांछित इनामियां अभियुक्त अमरजीत कुमार सिंह उर्फ बबुआ पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खेलू राय पट्टी गहमर थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध क ई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें सबसे चर्चित मामला तिहरा हत्याकांड रहा जिसमें हमलावरों ने तीन युवकों की बेदर्दी से हत्या कर तालाब में फेंक दिया था। जिसके विरुद्ध गहमर थाना पर मु.अ.सं. 276/2025 धारा 191(2), 191(3), 103(1),61 (2), 238,3(5),324(6) बीएनएस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया‌। बताते चलें कि ग्राम पंचायत गहमर के खेलू राय पट्टी में 24 दिसम्बर बुधवार की देर रात करीब एक दर्जन हमलावरों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। हमलावरों ने देर रात हैवानियत की सारी हदें पार कर बाइक सवार तीन युवकों को लहुलुहान कर मार कर अर्जून बाबा की परती स्थिति बड़े गहरे तालाब में फेंक दिया था।  इस जघन्य हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों को सम्भालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया था। घटना से सम्बन्धित एक मृतक विक्की सिंह (22वर्ष) पुत्र संजय सिंह निवासी खेमन राय पट्टी गहमर, थाना-गहमर का शव 25 दिसंबर की सुबह तथा दूसरे मृतक सौरभ सिंह (21वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पट्टी बाबूराय गहमर, थाना गहमर का शव गुरुवार को अपरान्ह अर्जून बाबा की परती स्थिति तालाब से बरामद किया था।  घटना से सम्बन्धित तीसरे पीड़ित अंकित सिंह (23 वर्ष) पुत्र अरुण सिंह का शव पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीस दिसम्बर की सुबह तालाब से ने बरामद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button