Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : गांव समाज की भूमि पर कब्जा के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

मोहित त्यागी / बुलंदशहर। शिकारपुर तहसील परिसर में चाकला गांव के ग्रामीण व ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी चला धरना प्रदर्शन। धरना स्थल पर SDM शिकारपुर पहुंचे ज्ञापन लेने लेकिन ज्ञापन देने से ग्रामीणों ने किया इनकार कर दिया कहा कि हमको न्याय चाहिए। तब जाकर नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा गांव के दबंग व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर कर रखा है कब्जा जिसको कराया जाए कब्जा मुक्त ग्रामीणों ने कहा ग्राम समाज की भूमि पर बने सहकारी समिति का खाद गोदाम  एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है सिर्फ ग्राम प्रधान ने अपने यहां पर ही प्रस्ताव कर लिया है। हमारे यहां से कोई स्वीकृति नहीं मिली है।जबकि जिस जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव किया गया है उस जमीन पर सिविल कोर्ट में वाद दायर चल रहा है।एसडीएम बोले जांच कराई जा रही है जांच के बाद जो सही होगा वही किया जाएगा। एसडीएम शिकारपुर ने कहा दोनों पक्षों को बुलाकर जांच कर जो सही होगा उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। दूसरे दिन फिर गांव में पहुंची राजस्व टीम ग्राम प्रधान ने कहा लीपा पोती करके फिर लौटी वापस है। तहसील में धरना स्थल पर ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुंचे भाकियू महाशक्ति के एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान किसान नेता नरेश प्रधान ने कहा है कि ग्रामीणों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त।एसडीएम बोले जांच कर होगी कार्रवाई। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के चाकला गांव का मामला है।

 

 

 

 

मोहित त्यागी बुलंदशहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button