
डॉ शिव यादव/ वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सत्र 2024-25 की शोध प्रवेश परीक्षा सोमवार को दो पालियों में सम्पन्न हुई, जिसमें 67.77 प्रतिशत (कुल 1736 अभ्यर्थियों में से 1107 उपस्थित एवं 629 अनुपस्थित) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर के अलावा दो अन्य केन्द्रों (जगतपुर पी.जी. कॉलेज एवं यू.पी. कॉलेज) पर दो पालियों (प्रथम पाली- पूर्वाह्न 09 से 10 बजे तक एवं द्वितीय पाली- पूर्वाह्न 10:15 से 12:15 बजे तक) में आयोजित हुई। पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने शोध प्रवेश परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को भी परखा।




