Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : भगवान परशुराम केवल शस्त्र के ही नहीं शास्त्र के भी रहे प्रतीक -रासबिहारी

हाटा गांव में धूमधाम से मना परशुराम जयंती

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत हाटा गांव में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पूजन-अर्चन कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल शस्त्र के ही नहीं बल्कि शास्त्र के भी प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज में न्याय, साहस और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और संस्कार के माध्यम से मजबूत करना समय की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए कृष्णानन्द राय ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाज की एकता और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। संचालन नारायण राय ने किया। आयोजक एवं नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित करने के लिए हर गांव में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य कर सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, राकेश रंजन राय, जिला महामंत्री हिमान्शु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, अश्विनी कान्त राय, सुजीत राय, राजेश राय, रत्नेश राय, जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक राय, जिला मीडिया सेल प्रभारी सुधीर राय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी विवेकानंद तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी अभिषेक राय सहित कई लोग मौजूद रहे । इसके अलावा सुनील कुमार राय, दिनेश कुमार राय, दयाशंकर राय, उमाशंकर राय, धनंजय राय, अमरेश प्रधान, ईश्वर देव राय, अमित प्रधान, पिंटू राय, मनोज कुमार राय, अनुप कुमार राय, राहुल राय और प्रिंस राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button