Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ब्लॉकों के किसानों ने मांगो का सौंपा ज्ञापन


चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद के सभी विकासखंडों में खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबंधित विकासखंड अधिकारियों के माध्यम से दिया गया। सदर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, इसी क्रम मे रेवतीपुर ब्लॉक में जिलामंत्री शिवम् चौबे के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। अन्य विकासखंडों में भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा, भूमिहीन हुए किसानों को रोजगार से जोड़ने, भूमि अधिग्रहण से पूर्व किसान को शामिल करते हुए आयोग के गठन तथा प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना लागू करने की मांग की गई। अंश निर्धारण में लापरवाही करने वाले विभागीय कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने, घड़रोज व निराश्रित पशुओं का निदान, उर्वरक की कालाबाजारी पर कार्रवाई, क्षतिग्रस्त माइनरों व कुलावों की मरम्मत, सरकारी क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा किसानों के नुकसान के अनुरूप क्रय केंद्र निर्धारित करने की मांग भी उठायी गयी l संघ ने अधिक वर्षा से फसलों, पशुओं और मकानों को हुई क्षति का मुआवजा देने तथा गौ आश्रय व्यवस्था में सुधार कर स्थानीय गो-भक्त किसानों को इसके संचालन में शामिल करने की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जतायी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button