
✍🏼वरिष्ठ पत्रकार उत्पल मुखर्जी (दादा)
वाराणसी। देश की अग्रणी गैस कंपनी गेल इंडिया द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोईघर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बताया गया कि,यह समझौता गेल वाराणसी ने आज शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नपूर्णा रसोईघर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आपूर्ति शुरू करने हेतु किया गया। यह समझौता वाराणसी के (डिप्टी कलेक्टर) शंभू शरण ( डिप्टी कलेक्टर) तथा गेल वाराणसी के सुशील कुमार (महाप्रबंधक) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गेल से महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा, महाप्रबंधक सुरेश तिवारी और वरिष्ठ अधिकारी देवासीस साहू भी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल धार्मिक स्थल की व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। अधिकारियों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर अन्नपूर्णा रसोईघर में (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यह क्षेत्र का पहला ऐसा रसोईघर होगा, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे भोजन बनाने की प्रक्रिया और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज हो जाएगी। बता दे की
अन्नपूर्णा रसोईघर में प्रतिदिन लगभग 15,000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जाता है। वर्तमान समय में यहां भोजन बनाने के लिए प्रतिदिन करीब 15 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग होता है, जो महीने भर में लगभग 450 सिलेंडरों तक पहुंच जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग से न केवल लागत अधिक आती है, बल्कि इनके भंडारण और परिवहन में भी कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। पीएनजी आपूर्ति शुरू होने के बाद इन सभी एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और उन्हें अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभू शरण (डिप्टी कलेक्टर) सुशील कुमार वाराणसी गेल (महाप्रबंधक) गौरी शंकर मिश्रा,(महाप्रबंधक) सुरेश तिवारी (महाप्रबंधक) और वरिष्ठ अधिकारी देवासीस साहू भी उपस्थित रहे।



