सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स में याद किए गए बाबू जी

चन्दौली । सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस के पड़ाव एवं बाबतपुर दोनों ही कैंपस में विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज के पूज्य पिता स्वर्गीय महावीर प्रसाद बजाज जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिवंगत आत्मा को याद करना, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके द्वारा जीवन में फैलाए गए प्रेम एवं सद्भाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था |
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय महावीर प्रसाद बजाज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अपने उद्बोधन में विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने अपने दिवंगत पिता की स्मृतियों और उनके द्वारा बनाये आदर्शों को साझा किया और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि – यदि आप अपने जीवन को निरंतर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में ले जाना चाहते हैं, तो आपको ब्रह्मांड में परिवर्तन की सबसे शक्तिशाली शक्ति का उपयोग करना होगा। सौभाग्य से, वह शक्ति हमेशा आपके साथ है। वह शक्ति है समय अतः समय के मूल्य को समझें | विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने अपने संबोधन में अपने स्वर्गीय स्वर्गीय पिता महावीर प्रसाद बजाज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, संस्कारों एवं समाज सेवा की भावना को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बाबतपुर एवं पड़ाव दोनों ही कैंपस में यह सभा आयोजित की गई | श्रद्धांजलि सभा का समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशकगण आयुष्मान बजाज, गौरांग बजाज, गवेंद्र बजाज एवं उद्धव बजाज, निदेशिकाएँ श्रीमती उमा बजाज, श्रीमती संगीता बजाज, श्रीमती अनुराधा बजाज, श्रीमती राधिका बजाज एवं श्रीमती पूजा बजाज उपस्थित रहीं। बाबतपुर शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह एवं पड़ाव शाखा के प्रधानाचार्य बिनोद दास सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विधि श्रीवास्तव ने किया |




