Slide 1
Slide 1
चंदौली

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटीकरण

चन्दौली । भगवान श्री श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटीकरण पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद चन्दौली ईकाई द्वारा बड़ी धूमधाम से उनका प्रकटोनोत्सव मुगलसराय स्थिति भोगवार में मनाया गया।
सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर स्तुति बंदना की गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संसार में जब जीवों के पाप -पुण्य के कर्मों के आधार पर उनका स्वर्ग और नरक में फल भुगतने के लिए स्वयं ब्रह्मा जी के सम्पूर्ण शरीर से भगवान श्री श्री चित्रगुप्त जी का इस पृथ्वी पर अवतरण हुआ। जो अंग्रसंधानी में समस्त जीवों के कार्यो का लेखा जोखा लिखते हैं।उसके पश्चात उनके दो विवाह हुए एक सूर्यदक्षिणा (ब्राम्हण वंश)तथा दूसरा नाग वंश में इरावती/शोभावती (क्षत्रिय) में हुआ। महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि – हम ऐसे महापुरुष के वंशज हैं जिन्हें पूजन मात्र से समस्त पापों का नाश हो जाता है और वह स्वर्ग को प्राप्त होता है।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि -, कायस्थ परिवार ही नहीं समस्त जाति के लोगों को इनकी पूजा करनी चाहिए। प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कायस्थ लोग भैयादूज को कलम दवात की पूजा करते हैं लेकिन उनका प्रकटोनोत्सव शुक्ल पक्ष के चैती पूर्णिमा पर हुआ। इस अवसर पर सर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा,अजय कुमार श्रीवास्तव सतीश कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,संजय सिन्हा, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, रितेश कुमार श्रीवास्तव , गिरीशचंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button