Slide 1
Slide 1
चंदौली

तहसील में वाटर कूलर लगने पर अधिवक्ताओं में हर्ष

चन्दौली । सिविल वार चंदौली में अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह व महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा से प्रभावित होकर चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपनी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले तीनों तहसीलों में वाटर कूलर लगाने का कार्य किया है । इस दौरान सिविल वार चन्दौली के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि
भीषण गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा मिलने से वकीलों और दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को बड़ी राहत मिली है, जिससे अधिवक्ताओं में भारी हर्ष है। वकीलों और वादकारियों (फरियादियों) को भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडा पानी पीने की सुविधा मिली है। अधिवक्ताओं ने इसे एक बहुत ही सराहनीय कदम बताया, जिससे बार की गरिमा और अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकता पूरी हुई है। कहा कि परिसर में अधिवक्ताओं व अधिकारियों को शुद्ध पानी पीने की बहुत बड़ी समस्या थी जो अब दूर हो गयी । लोगों को तहसील परिसर में शुद्ध पानी मिलेगा । महामंत्री आशुतोष कुमार सहित सिविल वार के सभी अधिवक्ताओं ने चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर आशीष प्रताप सिंह, जंग बहादुर सिंह , चंद्रदेव प्रसाद, रमाकांत पांडे , गिरीश यादव , लवकुश पटेल, अमित कुमार त्रिपाठी, चंदन कुमार सिंह, अनिल मौर्य, अजय कुमार, इमरान खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button