
गाजीपुर। नगर के कान्हा हवेली में व्यापार मंडल के तत्वावधान में मेदांता ग्रुप लखनऊ द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया । जिसका शुभारंभ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केसरी गुड्डू एवं उनकी पत्नी दुर्गेश नंदनी ने किया। मेदांता ग्रुप से आए डॉक्टर, स्टाफ, नर्स ने कई प्रकार के जांच व परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बनारसी अग्रहरि, व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी, रिंकू अग्रवाल, सत्य प्रकाश , सुप्रोतिम बागची, सन्तोष वर्मा, संदीप जायसवाल, प्रिन्स अग्रवाल, सुधीर केशरी, आकाशदीप, विशाल चौरसिया, राजा हुसैन, गोपाल जी वर्मा, सोनू गुप्ता, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 90 मरीज का निःशुल्क जांच परामर्श मिला। मेंदांता ग्रुप के मार्केटिंग हेड अजीत पांडेय ने आए हुए सभी के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित कर शीघ्र दूसरा कैंप लगाने का वादा किया।




