गाजीपुर
गाजीपुर : कुंडेसर में शुरू हुआ संघ के आरएसएस का गृह संपर्क अभियान

संवाददाता
गाज़ीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडेसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। स्वयंसेवकों ने गांवों में लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक किया कर स्वदेशी अपनाने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के युवा भी सम्मिलित हुए इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने भारत माता का चित्र देकर घर-घर संपर्क किया। इस अवसर पर खंड प्रचारक कुबेरनाथ, आयुष, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्यारमोहन यादव, शशांक राय, विनय राय, अजीत राय, आदित्य मिश्रा, अनूप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। स्वदेशी के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए समवेत स्वर में सहमति जताई।




