Slide 1
Slide 1
चंदौली

संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

चंदौली। बरहनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रनिया में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधानाध्यापक गिरधारी राय और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें अभिभावकों को विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही संकुल के निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि गिरधारी राय ने कहा कि सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा में कोई कमी नहीं की गई है। इसलिए आज परिषदीय विद्यालय निजी स्कूलों को चुनौती दे रहे हैं। कहा कि निपुण लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षकों को संकल्पित होना पड़ेगा। इससे शिक्षक उसे साकार रूप दे पाएंगे। अब सरकार ने अभिभावकों को बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए उनके अभिभावकों के खाते में पैसा भेज रही है। ताकि अभिभावक गुणवत्तापूर्ण ड्रेस आदि अपने बच्चों को खरीद सकें। कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करना चाहिए। साथ ही अभिभावकों से सहयोग की अपील की। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने कहा कि एसएमसी के सदस्यों को विद्यालयों में सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी। ताकि सरकारी योजनाएं धरातल पर आ सकें। उन्हें सही ढंग से विद्यालयों का पर्यवेक्षण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कायाकल्प में पूरा सहयोग देने का आस्वासन दिया। नोडल शिक्षक संकुल दुर्गेश सिंह ने कहा कि एसएमसी अध्यक्ष और ग्रामप्रधानों को सामुदायिक सहभागिता विकसित करके विद्यालय के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कहा कि आपसी तालमेल व निष्ठापूर्वक दृढ़ इच्छाशक्ति से ही विद्यालय का कायाकल्प किया जा सकता है। इस मौके पर एआरपी विजय कुमार उपाध्याय, अनिल पांडेय, ज्ञान प्रवेश, मनीष कुमार सिंह, प्रदीप केशरी, एसएमसी अध्यक्ष प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button