Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर : दर्दनाक हादसा , ट्रेलर और बाइक में जोरदार टक्कर

शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे, मचा हड़कंप, परिजनों ने शव को सड़क पर रख लगाया जाम 

तारा त्रिपाठी/ ब्यूरो चीफ (मिर्जापुर) । थाना अहरौरा क्षेत्र के रोशनहर हाईवे के पास मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर यूपी 65 एलटी 8115 ने मोटरसाइकिल (यूपी 63 वाई5203) को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान वेदवती (28) पत्नी अशोक कुमार बिंद, अनुराग (19) पुत्र चन्द्रवती बिंद और अनमोल बिंद (5) पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) थाना अहरौरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, उप जिलाधिकारी मड़िहान और क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और अहरौरा क्षेत्र के अहिरूपुर (सोनपुर) गांव के निवासी थे। दुर्घटना के बाद शवों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवा र्रवाई शुरू की। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी. दूर अहरौरा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना के बाद मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। अहिरुपुर के रहने वाली देववती (28) अपने बेटे अनमोल (5) और भतीजे अनुराग (19) के साथ मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घाटमपुर दवा लेने जा रहे थे, लेकिन जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर रोशनहर गांव के पास अहरौरा-चुनार मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। दी। ट्रेलर, बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में मां-बेटे और भतीजे की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के बाद सड़क को जाम कर दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना और परिजनों के हंगामे की सूचना पर चुनार एसडीएम राजेश वर्मा और मड़िहान सीओ सिखा भारती तीन थाने की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना सूचना पहुंचे देववती के पति अशोक कुमार ने कहा- मेरी पत्नी, मेरा बच्चा और मेरा इकलौता भतीजा सभी इस हादसे में की चले गए। हमारा तो पूरा परिवार ही चला गया। प्रत्यक्षदर्शी जय प्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कुछ देर के लिए ब्रेक लगाया और नीचे उतरकर देखा, लेकिन विना किसी को सूचना अपनी गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से सरकारी सहायता और सड़क सुरक्षा को लेकर मांग की गई है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से बात कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अरोड़ा क्षेत्र के हुए हादसा को मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने लिया संज्ञान में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button