वाराणसी
वाराणसी : शिवांगी की कहानी रंगोली हिंदी संस्थान से प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित

डॉ एके राय / वाराणसी। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान , लखनऊ द्वारा आयोजित युवा लेखक प्रतियोगिता 2026 में शिवांगी उपाध्याय की कहानी “रंगोली” को प्रथम पुरस्कार हेतु चुना गया है। संस्थान की प्रधान सम्पादक डॉ अमिता दुबे ने बताया कि शिवांगी को प्रथम पुरस्कार राशि रुपये सात हज़ार और प्रमाण पत्र शीघ्र ही लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। बताते चलें कि ए के टी यू से कम्प्यूटर स्नातकोत्तर शिवांगी उपाध्याय की साहित्य में गहरी अभिरुचि है और वे कहानियां और कविताएं लिखती हैं। इसके पूर्व उनकी कविताएं भी पुरस्कृत हो चुकी हैं। सम्प्रति बंगलुरु में निवास कर रही शिवांगी उपाध्याय आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक और हिंदी संस्थान के दुष्यंत कुमार पुरस्कार से सम्मानित चर्चित ग़ज़लकार अभिनव अरुण की पुत्र वधू हैं।




