Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी

वाराणसी: सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत बीएचयू में ली गई सत्यनिष्ठा की शपथ

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सदस्यों ने बुधवार को सत्यनिष्ठा की शपथ ली। विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष संख्या 1 में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह का का विषय हैः ‘सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी’। विश्वविद्यालय के सदस्यों ने ईमानदारी और एकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नैतिकता की शपथ ली। साथ ही नियम  के तहत सतर्कता के साथ अपने कार्य का निर्वहन की भी प्रतिज्ञा ली। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के इस आयोजन में कुलगुरू प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, प्रो. एस. श्रीकृष्णा, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं संचालन में सतर्कता एवं गोपनीय अनुभाग के अनुभाग अधिकारी मधुर चन्द्र विपिन और अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button