Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : गर्मी के मौसम में रिमझिम फुहारों के बीच संकल्प संस्था की सराहनीय पहल

अजीत पांडेय / वाराणसी। गर्मी के मौसम में रिमझिम फुहारों के बीच संकल्प संस्था ने मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संकल्प अन्नक्षेत्र के अंतर्गत शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह सेवा कार्य शहर के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अनिल कुमार जैन एवं आलोक कुमार जैन की माता स्वर्गीय रानी देवी जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।सुबह से ही चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। गर्मी के मौसम में यह पहल न केवल शारीरिक शीतलता का माध्यम बनी, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना के भाव को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती नजर आई। प्यास से व्याकुल लोगों के चेहरों पर आई संतुष्टि और मुस्कान इस आयोजन की सार्थकता को दर्शाती रही।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य आलोक कुमार जैन ने कहा कि “जब प्रकृति अपने तीव्र रूप में होती है, तब सेवा ही सबसे बड़ा धर्म बन जाता है। हमारा संकल्प है कि जरूरतमंदों तक समय पर राहत पहुंचे और यही भावना हमें निरंतर ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करती है। संस्था द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास भी जताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, पवन (बैंक आफ इण्डिया), विनोद कुमार जैन, आलोक भसीन, पंकज अग्रवाल एल. आई. सी., ऋतिक, लल्लन, रामू, राजकुमार, भैयालाल, अमित श्रीवास्तव, नारायण जी (कैटरर), शुभम अग्रवाल, बल्ली, वीरेंद्र, संतोष कुमार (कर्णघंटा), राजेंद्र कुमार अग्रवाल (माड़ी वाले) सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button