
अजीत पाण्डेय / वाराणसी। अचानक मौसम का रुख बदलने तथा गरज चमक व हवा के साथ हल्की बारिश होने से किसानों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी। जिसके दौरान सरसों की कटाई सहित खेती किसानी का काम ठप हो गया। शुक्रवार को सुबह बुदाबुदी के साथ हल्की बारिश होने के बाद जब दोपहर में धूप निकला तो किसानों को राहत मिला। ज्यादातर किसानों के गेहूं पक चुकी है जिसकी कटाई व थ्रेशरिंग नवरात्र में ही तैयारी चल रही थी कि अचानक मौसम का रुख बिगड़ गया जिससे किसान काफी चिंतित हो गए। यदि तगड़ा वारिस हो गया तो गेहूं का फसल बर्बाद हो जाएगा।




