वाराणसी : महिला भूमिहार समाज ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा हरीतिमा अभियान किया शंखनाद
प्रकृति वंदन कर तुलसी के पौधे का वितरण

वाराणसी । महिला भूमिहार समाज और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में अस्सी घाट पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के थीम जलवायु कार्रवाई” इसका अभिप्राय है प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए। को ध्यान में रखते हुए,इस अवसर पर गंगा तलहटी की सफाई की गई। गंगा जल को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकालकर प्रदूषण मुक्त विश्व की कामना की गई । शंखनाद संग वैश्विक आह्वान किया गया कि “धरती बहस नहीं करती, समझौता नहीं करती।वह सिर्फ संकेत भेजती है–बढ़ता समुद्र स्तर, जलता जंगल,गर्मी की तीव्रता, पिघलते ग्लेशियर ” इसका ज्वलंत उदाहरण है। तो आइए हम सब मिलजुलकर प्रकृति को समृद्ध बनाएं,क्योंकि हरियाली हीं धरती की खुशहाली है। पर्यावरण के प्रमुख स्रोत भगवान भास्कर, मां गंगा और मां तुलसी की आरती उतारकर प्रकृति का पूजन किया गया । महिला भूमिहार समाज की अध्यक्षा डॉ राजलक्ष्मी राय ने कहा कि “हर छोटी पहल महत्वपूर्ण होती है, हमें दैनिक जीवन में पेड़ लगाकर, पानी बचाकर, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करके और रीसाइक्लिंग को अपनाकर पृथ्वी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना होगा क्योंकि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरी-भरी धरती ही असली संपत्ति है,साथ ही यह भी कहा कि,मात्र 5 जून को ही नहीं, बल्कि हर दिन अपनी धरती को हरा-भरा बनाने के लिए कम से कम एक पौधारोपण करने का संकल्प लें। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए सभी को आगे आना होगा , तभी हम सब पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में सफल हो सकेंगे ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महिला भूमिहार समाज की अध्यक्षा डॉ. राजलक्ष्मी राय , नमामि गंगे महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पूनम सिंह, वंदना सिंह, सोनी राय, पूनम सिंह, विजयता राय, किरन राय, सरोज सिंह, पुष्पा राय, सुषमा सिंह आदि शामिल रहे।



