
वाराणसी निवासी ( जिला जज) खलीकुज्जमा ने इलाहाबाद में हुए प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भाग लिया। जिसमें शूटिंग की तीन प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया और तीनों में गोल्ड मेडल जीत कर वाराणसी का नाम रोशन किया। उनकी जीत पर सरैया आवास पर खुशी मनाई गई। उनके भाई पूर्व पार्षद व पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि आप सब की दुआ से तीनों प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मैडल जीतकर बनारस का नाम रौशन किया है। इस दौरान काफी लोग मौजूद थे।




