Slide 1
Slide 1
चंदौली

एलपीजी सिलेंडर संकट की समस्या को लेकर सपाईयों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना


चंदौली। ईरान-इजराइन युद्ध से पैदा हुए एलपीजी गैस सिलेंडर संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश की जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण एक बार फिर कतार में नजर आ रही है। आपदा के इस काल में प्रशासन व सरकार लोगों को एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने में विफल साबित हो रहे है, जिससे पूरे देश में तनाव की स्थिति कायम है।
इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाले से गैस निकालने के फार्मूले को जानना चाहता है। क्योंकि एलपीजी सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। संकट की इस घड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर करके उसे ब्लैक किया जा रहा है, वहीं कुछ स्थानों में सरकार की ओर से तय रेट से अधिक मूल्य वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन स्थिति को संभालने में नाकाम साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर रिफिल कराने की समयावधि 45 दिन निर्धारित कर दी गयी है, जो पूरी तरह से गलत है। ऐसे नियमों की आड़ में सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के साथ ही कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल किए। कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण समुद्र में फंसे गैस व पेट्रोलियम लदे जहाज स्ट्रेट आफ होर्मुज में फंसे हैं, जिससे देश में दिन प्रतिदिन गैस की किल्लत बढ़ रही है। कहा कि सरकार, प्रशासन की निगरानी में आम उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का दंश देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है। सरकार ने समय रहते सही दिशा में कदम उठाए होते तो आज जनता सिलेंडर लेकर कतार में नजर नहीं आती। सिलेंडर नहीं होने से कई परिवारों के घर के चुल्हे नहीं जल पा रहे हैं जो सरकार की नाकामी का परिणाम है। धरनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि गैस की सप्लाई निर्वाध गति से हो रही है। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। डिमांड बढ़ने से परिस्थितियां थोड़ी बदलती है। प्रशासन गैस आपूर्ति व्यवस्था पर पूरी निगरानी किए हुए है। यदि कहीं कोई कालाबाजारी या ओवररेटिंग करता है तो उसकी शिकायत दर्ज कराएं। जिला प्रशासन तत्काल कार्यवाही करेगा। इस अवसर पर संजय सोनकर, चंद्रभानु यादव, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव, अशोक त्रिपाठी, तसलीम अंसारी, संतोष यादव, सुदामा यादव, इंद्रेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button