Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सगे भतीजे का निधन 

चंद्र मोहन तिवारी/ गाजीपुर । राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सगे भतीजे धर्मेंद्र मिश्र उर्फ गुड्डा उम्र 50 वर्ष की आज सैदपुर पक्का घाट पर अंत्येष्टि हुई। धर्मेन्द्र मिश्र का कल बीएचयू वाराणसी में चिकित्सा के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर मड़ियाहूं जौनपुर उनके निवास स्थान से आज पुर्वाह्न में उनके पैतृक अंत्येष्टि स्थल पक्का घाट सैदपुर लाया गया जहां मुखाग्नि उनके बड़े भाई ब्रह्मदेव मिश्र (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर) ने दिया। धर्मेन्द्र मिश्र के पिता स्व गणेश दत्त मिश्र मूलतः मलिकपुर सैदपुर के निवासी थे।अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संतोष चौहान,अखिलेश कुशवाहा प्रवीण त्रिपाठी, आशुतोष दुबे, अरुण सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू, अमित सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button