
घोसी/ संवाददाता। कस्बा घोसी स्थित पंडित ठाकुर दयाल स्मारक पंडित गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय में आयोजित संगीत कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतापगढ़ में संगीत के प्रवक्ता रहे श्री बच्चा बाबू वर्मा ने संगीत के रियाज़ के समय स्वर अभ्यास की बारीकियों के बारे में बताया उन्होंने तीनों सप्तको में आवाज कैसे सुलभता से उसके अभ्यास के बारे में बताया साथ ही साथ राग चारुकेसी,राग यमन,राग मालकौंस,राग भैरव में बड़ा ख्याल छोटा ख्याल तथा राग भैरवी,राग खमाज, राग पीलू, राग काफी में ठुमरी प्रशिक्षुओं को सिखाई पूर्वी अंग व पश्चिम अंग की ठुमरी में क्या अंतर है बखूबी ज्ञान कराया प्रशिक्षण का लाभ प्रशिक्षु रितेश कुमार,अन्नू प्रदुम्न पांडेय,आरती राजभर,आंचल मौर्य,प्रियदर्शिनी,आदर्श भारद्वाज इत्यादि ने लिया प्रबंधक राजीव चौबे संरक्षक बलवंत सिंह ने बच्चा बाबू के प्रति आभार व्यक्त किया ।



