Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर : सन्तुलित पोषण आहार कार्यशाला संपन्न

विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर निर्माण के बारे में बताया

डॉ एके राय/गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र सिंह के निर्देशन में आहार विशेषज्ञ कंचन सिंह द्वारा नगर के “उच्च प्राथमिक विद्यालय, विशेश्वरगंज” में “स्वास्थ्य संवर्धन एवं पोषण आहार विषयक कार्यशाला” सम्पन्न हुई। प्रदेश आयुष विभाग द्वारा संचालित “स्वास्थ्य जागरूकता प्रबोधन” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली हेतु विद्यार्थियों को पोषण की कमी के कारण होने वाली बिमारियों, स्वस्थ शरीर निर्माण व शारीरिक पुष्टि के बारे में जागरूक किया गया। वहीं छात्र छात्राओं को आहार से चुस्ती, फुर्ती और दिमाग तेज करने के नुस्खे बताए गए। इसके साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान खान पान और रहन सहन के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं एवं सारे स्टाफ को सारी जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button