Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : जोगिजी वाह…जोगिजी., धीरे धीरे….

लहुरी काशी में बड़े हर्षोल्लास से मनी होली

गाजीपुरफाल्गुन के रसधार मे डुबी लहुरी कांशी के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार के दिन होली की धूम चौराहो व सड़को के साथ चटटी चौहरो पर धूमधाम से मनायी गयी, बच्चे, बुढ़े, नवजवान सभी एक होली की रंग में सराबोर रहे। पौराणिक परम्पराओ के अनुसार राधा कृष्ण व गोपियो की होली के लिए बृदाबन, बरसाना, मथुरा की लठमार होली व काशी विश्वनाथ में महाश्मशान की होली के साथ साली, सरहज, सढुवाई व ननद, भौजाई को इस होली के दिन का बड़ी बेसबरी से इंतजार रहता है तो बच्चे, बुढ़े भी इस होली के रंग मे सराबोर नजर आये। एक तरफ इस होली मे मंगलवार को देर रात्रि में होलिका दहन के पश्चात चन्द्रग्रहण लगने के कारण दिनभर ड्राई डे के साथ बाजारो मे खरीदारी की गयी और अगले दिन बुधवार को प्रातः रंगो व गुलालो की सुगन्ध से बाजार और चोैराहे भर गये। नगर क्षेत्र में ंसघ कार्यालय माधव कुटी भवन से नवयुवको का जत्था कलेक्टरघाट स्थित विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पहुचा जहा पर काशी प्रान्त के सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र मुन्ना ने होली गीत गाकर सभी का अभिनन्दन किया और होली की गीत, भजन व फाग गीत पर युवा जम कर नाचे और ठंड़ई का आनन्द लिया। इसके पश्चात सभी फाल्गुन के मदमस्ती में झुमते हुए पूराने हनुमान मंदिर किलाकोहना कोट में पहुंचकर भजन किर्तन का आयोजन किया गया। इसी क्रम मेें बुढेनाथ महादेव मंदिर पहुंच कर भजन किर्तन कर बुढ़े महादेव को रंग गुलाल चढ़ा कर वर्ष भर के लिए शुभकामनाओ की इच्छा जतायी गयी और विश्वकल्याण की कामना की गयी। होली गीत जोगिजी वाह….जाोगिजी धीरे धीरे दशको पुरानी गीतो की भरमार रही। युवाओ व तरूण, प्रौढ़ो का जत्था वहा से गायत्रीनगर, फाटक, नखास, होते हुए टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा पर आकर संघ कार्यालय पर होली गीत गाया गया और होली की गुझिया व पापड़ के साथ दिन भर होली मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में फाग मण्डली ने घर घर जाकर संगीतमय भजन किर्तन व होली गीत गाकर मनायी गयी जिसमें रेवतीपुर, धारानगर, बैजलपुर, तिवारीपुर, भांवरकोल, कासिमाबाद, मरदरह, बिरनो, जमानियां, भदौरा, जंगीपुर, सुखदेवपुर चौराहा पर ढोल मजीरा, झाल के साथ जमकर होली गीत व फाग गाकर होली मनाया गया। इस कार्यक्रम में रेवतीपुर से विभाग संघचालक सचिदानन्द, झारखण्डे, जिला प्रचारक प्रभात नगर प्रचारक विक्रम, के साथ जिला संघचालक जयप्रकाश, डीजीसी कृपाशंकर, कासिमाबाद से जितेन्द्र, डा. मुरलीधर, मरदह से सह जिला कार्यवाह विपिन, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन, बिरनो से ईश्वरानन्द, खण्ड कार्यवाह अश्वनी, अभय कुमार, अभिषेक, अंजनी, देवसरन, अशोक, मोहन, हिमांशु, सुधाकर, अभिनन्दन, गुडडू, सुधीर, अर्जुन सेठ, धारानगर से पगला बाबा, अमित, प्रमोद, कुंश सहित सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button