Slide 1
Slide 1
चंदौली

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह गरीब कन्याओं का कन्यादान करने का एक महत्वपूर्ण कार्य – डॉ विनोद बिंद

सामूहिक विवाह के तहत 41 जोड़ो का विवाह संपन्न

चन्दौली । औराई ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 41 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, सभी 41 जोड़े मौके पर पहुंचे और विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद विनोद बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना गरीब बेटियों की शादी के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित की गई है। उन्होंने इसे गरीब कन्याओं का कन्यादान करने का एक महत्वपूर्ण कार्य बताया, जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता मिलती है और कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्ण विवाह का सशक्त माध्यम है। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं गृहस्थी सामग्री से न केवल परिवारों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त विवाह का संदेश भी जाता है।


नवदम्पत्तियों को उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास और प्रगति से परिपूर्ण रहे का आशीर्वाद दिया । मुख्य अतिथि डॉ विनोद बिंद की उपस्थिति में निर्धारित उपहार और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा नवदंपति जोड़ों के खाते में ₹50,000 नकद, गहने, साड़ी, बेडशीट और बक्सा सहित अन्य आवश्यक सामान भी दिया जा रहा है, जो उनके सुखमय जीवन के लिए लाभकारी है। मुख्य अतिथियों ने आशीर्वाद स्वरूप तीन जोड़ों को सरकार द्वारा दिए जा रहे उपहार उनके हाथों में प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद विनोद बिंद, उनके प्रतिनिधि संजय बिंद, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी बालकृष्ण शुक्ला और खंड विकास अधिकारी दिलीप पासी सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस समारोह को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button