Slide 1
Slide 1
चंदौली

93 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरप्तार

चंदौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चंदौली और मुगलसराय पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 93.350 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
थाना मुगलसराय पुलिस ने चकिया तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक (CG-07 AT-3053) को रोककर तलाशी ली। वाहन में जले हुए मोबिल के ड्रमों के बीच छिपाकर 38 किलोग्राम गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से निरंजन कुमार और राजू कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के हनुमना से गांजा वाराणसी पहुंचाने के लिए ले जा रहे थे।


वहीं 16 मार्च की रात थाना चंदौली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एनएच-19 पर बड़े साहब ढाबा के पास एक पिकअप वाहन से 55.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों ने चिप्स और बिस्कुट के पैकेटों के बीच गांजा छिपा रखा था। इस मामले में विशाल दुबे और बव्बन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए थे। कहीं ड्रमों में जले हुए मोबिल के बीच तो कहीं खाद्य सामग्री के पैकेटों के बीच गांजा छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जा रही थी। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button