Slide 1
Slide 1
चंदौली

कृतिका को हरिद्वार में मिला प्रतिष्ठित द्रोण रत्न स्पोर्ट्स अवार्ड

चन्दौली। जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थान सेंट अल हनीफ इंटर कॉलेज (सेमरा) की कक्षा 10 की होनहार छात्रा कृतिका प्रजापति ने खेल और अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे चंदौली जिले और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में कृतिका को देश के प्रतिष्ठित “द्रोण रत्न स्पोर्ट्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
छात्रा की इस ऐतिहासिक और गौरवमयी उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान समारोह बीते 16 मई 2026 को हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित किया गया था। इस राष्ट्रीय मंच पर कृतिका प्रजापति को उनकी खेल दक्षता, उत्कृष्ट प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के लिए ‘द्रोण रत्न स्पोर्ट्स अवार्ड’ से नवाजा गया। कृतिका ने अपनी इस सफलता से यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश के शीर्ष पटल पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है। कृतिका की इस विलक्षण सफलता पर सेंट अल हनीफ इंटर कॉलेज के चेयरमैन हाजी वसीम अहमद ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए कहा “कृतिका ने अपनी कीर्ति और दक्षता से हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। विद्यालय परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और वह जीवन में जिस भी मुकाम पर आगे बढ़ना चाहेगी, संस्था उसे हर संभव सहयोग देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button