विपक्ष मनरेगा को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है- डॉ विनोद बिंद

सांसद ने मोदी सरकार द्वारा की जा रही जनपयोगी कार्यो को बताया
चन्दौली । ज्ञानपुर विधान सभा के छत्रशाहपुर और दुल्हीपुर में सैकड़ो गरीब, वंचितों व असहाय लोगो के बीच सांसद डॉ विनोद बिंद ने कम्बल वितरण किया । कम्बल वितरण के दौरान मोदी सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को बताया ।
उन्होंने कहा कि आज हम सब यहाँ विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान और कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना और संकल्प के भाव से उपस्थित हुए है ।
कहा कि विपक्ष मनरेगा को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि मनरेगा को मजबूत करने, मजदूरों को समय पर काम और भुगतान देने का काम यदि किसी ने किया है, तो वह वर्तमान सरकार मोदी जी ने ही किया है।
डिजिटल भुगतान, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक यह सब आज की सच्चाई है, जिसे विपक्ष छुपाना चाहता है।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विकसित भारत जी राम जी केवल नारा नहीं है,
यह गरीब का सम्मान, मजदूर का हक, किसान की आय और युवाओं का भविष्य है। कहा कि जहाँ विपक्ष केवल अफवाह फैलाता है, वहीं मोदी जी की सरकार ज़मीन पर काम करती है सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, आयुष्मान और रोजगार सहित अन्य जनपयोगी कार्य उनके द्वारा किये जा रहे है । उन्होंने कंबल वितरण के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि
सरकार और समाज दोनों मिलकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थित जनता से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आज गांव में सड़क नहीं है?
क्या बिजली नहीं आ रही? क्या गरीब को उसका हक नहीं मिल रहा? सच यह है कि विकास दिख रहा है, और यही बात विपक्ष को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। कहा कि हम सब मिलकर विकसित भारत–जी राम जी के संकल्प को मजबूत करें,
झूठ और भ्रम की राजनीति को नकारें,
और सच्चे विकास के साथ आगे बढ़ें।




