Slide 1
Slide 1
आगरा

आगरा:विश्व युवा कौशल दिवस का भव्य रूप से हुआ आयोजन

आईटीआई बल्केश्वर में दो दिवसीय बृहद रोजगार मेले व प्रदर्शनी का समापन

आकाश वर्मा
आगरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई बल्केश्वर आगरा में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.एस०पी० सिंह बघेल, राज्य मंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्व प्रथम कौशल विकास द्वारा आयोजित कौशल प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात मंत्री द्वारा कौशल विकास की प्रर्दशनी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टाटा टैक्नोलॉजी के सहयोग से स्थापित अधुनिक कार्यशाला का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंत्री, व जिलाधिकारी द्वारा 11 स्किल यूथ ऑईकन आवॉर्ड से कौशल विकास मिशन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थीयों को सम्मानित किया गया तथा कौशल विकास मिशन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को सहयोग प्रदान करने वाले इंडस्ट्रीज जिसमें डाबर फुटवियर, पुष्पांजली, रॉमसन, ट्रेला टैक्स का सम्मान मंत्री व जिलाधिकारी आगरा द्वारा किया गया। इसी क्रम में कौशल विकास मिशन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रदाता, वंश ऐजूकेशनल चैरीटेबल ट्रस्ट, एल्फस्को सोल्यूशन एल०एल०पी, एस०एफ० सिंह प्रा०लि० को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला दिनांक 14 जुलाई 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेले में चयनित 585 प्रशिक्षार्थियों में से 12 प्रशिक्षाथिर्ययों को ऑफर लैटर वितरित किये गये थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि बेरोजगारी को खत्म करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है। आगामी समय परिर्वतन के हिसाब से हर युवा को अपने आप को बदलने की अवश्यकता है क्योंकि आगामी समय ए०आई० से जुड़ा होगा। कार्यक्रम की इसी कड़ी में मंत्री द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी प्रतिभाशाली युवाओं को जो अपने कौशल, समर्पण और नवाचार से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत में अहम योगदान दे रहे युवाओं को शुभकामनायें प्रदान की। तत्पश्चात मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला समन्वयक कौशल विकास / प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर आगरा ने सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button