वाराणसी : भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन 4 मार्च को आयोजित

अजित पाण्डेय /वाराणसी। बृहस्पतिवार को काशी पत्रकार संघ पराडकर टाउन हॉल भवन में नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी एवं महामंत्री आनंद राय एडवोकेट एवं विवेक सिंह एडवोकेट द्वारा पत्रकार बंधुओ से वार्ता के दौरान जानकारी दी। काशी के टाउन हॉल में होने वाला अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन जो 4 मार्च को भैसासुर घाट रविदास मंदिर के सामने ओपन थिएटर पर आयोजित है काशी की मौज मस्ती अल हड़पन जिंदा दिली को जिंदा रखने के उद्देश्य अपने ढंग से अनोखा और निराला विगत वर्षों से टाउन हॉल मैदान मैदागिन में परंपरागत रूप से होने वाला होली मिलन समारोह एवं अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन का भव्यतम आयोजन नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम वाराणसी के तत्वाधान में होली के दिन 4 मार्च को शाम 6:00 बजे से भट सूरत घाट राजघाट रविदास मंदिर वाराणसी के ओपन थिएटर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपन्न होगा। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अतिथियों से वार्ता करते हुए बताया गया कि अपने ढंग से अनोखे व निराले इस अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग के जाने-माने कवि व रचनाकार होलियाना अंदाज़ मैं होली पर विशिष्ट प्रकार का कवियों व रचनाओं का रस वादन काशी वासियों को कराएंगे।उक्त होली मिलन समारोह में हास्य व्यंग के जाने-माने रचनाकार बद्री विशाल अनिल आवारा जौनपुरी दिनेश सिंह गुंजन पिसा बनारसी रमेश पांडे मिर्जापुर चिंतित बनारसी राज बनारसी सहित करीब एक दर्जन देश के जाने-माने हास्य कवि व रचनाकार होली आना अंदाज में हास्य व्यंग की कविताओं व रचनाओं का रस वादन कराएँगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से विजय कपूर आचार्य राजेंद्र त्रिवेदी राजू पारस यादव पप्पू दिनेश यादव पप्पू संजय मिश्रा विजय यादव एडवोकेट विनीत यादव दिलीप यादव अमित सिंह भोला शिवांशु यादव सहित नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के काफी सदस्य उपस्थित रहे।




