Slide 1
Slide 1
क्राइमलखनऊ

लखनऊ:काकोरी पुलिस ने अंतर्जनपदी दो शातिर चोर को पकड़ा,रेकी कर दिन में बंद मकानों में करते थे चोरी

संवाददाता
लखनऊ। काकोरी इलाके में दिन में रेकी कर दिनदहाड़े बन्द मकानों से चोरी करने वाले दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी चोरी की गई बाइक से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों पर लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।आरोपियों से जेवरात सहित 35 सौ की नकदी सहित बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने काकोरी और पारा में हुई पांच चोरियों का खुलासा किया है।इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक मौंदा निवासी प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण कुमार के बन्द मकान से तीन लाख की नकदी एवं जेवरात एवं पड़ोसी जंगबहादुर के घर से  चार हजार की नकदी और जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर चोरों बाजारखाला निवासी हबीब उर्फ सैफ (25) एवं सहादतगंज निवासी मासूम अली (25) को कलियाखेड़ा रोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक सहित 35 सौ की नकदी एवं जेवरात बरामद किए गए है।आरोपियों ने पूछताछ में काकोरी में तीन मकानों सहित पारा में दो मकानों में चोरी करने की वारदात कबूल की है। डेढ़ महीने पहले आरोपियों ने बाइक चोरी की थी। इसी बाइक से दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। दिनदहाड़े बन्द मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। आरोपियों मासूम अली पर 21 मुकदमे एवं हबीब पर विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button