
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा नारी शक्ति पदयात्रा का सफल आयोजन किया। इस पदयात्रा में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नारी शक्ति पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष से शुरू होकर विकास भवन जनपद गाजीपुर तक पूरी की गई। आज के युग में नारी शक्ति के बढ़ते औचित्य को प्रदर्शित करती हुई यह यात्रा उनके राष्ट्र निर्माण में बढ़ते योगदान का जीवन्त प्रमाण है। आज की नारी शक्ति विकास के किसी भी क्षेत्र में सबसे आगे है। वह पुरुषों के साथ मिलकर यहां तक कि कुछ हद तक उनसे आगे बढ़कर अपनी भूमिका को रचनात्मक स्वरूप में प्रस्तुत कर रही हैं। नारी शक्ति पदयात्रा के समापन पर उत्साही छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति तब तक अधूरी है, जब तक उसकी आधी आबादी नारी -शक्ति को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल न किया जाए। यह हमारे लिए उत्साह का विषय है कि जनपद गाजीपुर और विशेषतः महाविद्यालय की छात्राएं ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ा रही हैं। मैं इन्हें उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। इस पदयात्रा में प्रोफेसर विलोक सिंह, प्रोफेसर कृष्णानंद चतुर्वेदी, डां रामधारी राम, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णकान्त दुबे, डां देव प्रकाश राय तथा डॉ सन्ने सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।




