Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : डायट से प्रशिक्षुओं का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए राजगीर रवाना

डॉ एके राय
गाजीपुर। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर  के वर्ष 2023 बैच के 170 प्रशिक्षुओं का दल 09 फरवरी को तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं शैक्षिक नगरी राजगीर (बिहार) के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराना तथा उनके ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि करना है। इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता गण अभय चन्द्रा, निधि सोनकर, अर्चना सिंह, राजवंत सिंह, आलोक तिवारी, राकेश यादव, बृजेश कुमार, नवल गुप्ता, हरिओम प्रताप यादव एवं आलोक कुमार ने प्रशिक्षुओं को भ्रमण के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं शैक्षिक उद्देश्यों के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शैक्षिक भ्रमण के समन्वयक डॉ. सर्वेश कुमार राय, प्रवक्ता, डायट सैदपुर गाजीपुर, ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम का अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षण कौशल का समग्र विकास संभव हो पाता है। भ्रमण के प्रथम दिन शेरशाह सूरी के मकबरा का भ्रमण किया गया । प्रशिक्षुओं में इस शैक्षिक भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखी गई। संस्थान के प्राचार्य प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षुओं के सफल एवं सुरक्षित भ्रमण की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button