गाजीपुर
गाजीपुर : महिला जनसुनवाई 12 मार्च को

डॉ एके राय/गाजीपुर। उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 12 मार्च को जनसुनवाई समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि माननीय अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति रहेगी।




