Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : भोजपुरी गीत गाकर मनोज तिवारी का मना जन्मदिन

चंद मोहन तिवारी
गाजीपुर । नगर क्षेत्र के श्री रामलीला लंका मैदान के गेट नंबर 1 के पास भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर उनके शुभचिंतको ने आज केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आयोजक धर्मराज जायसवाल उर्फ़ धन्नू भैया ने बताया की भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भैया के हम फैन हैं और जब मनोज तिवारी भोजपुरी गायकी में अपने परचम लहरा रहे थे तो हम लोग गाजीपुर में उनके गीत और कार्यक्रम लेकर उनके भोजपुरी गानो के कैसेट बिक्री कर प्रचार प्रसार करते रहे है। जिसकी वजह से मनोज भैया भी हम लोग को पसंद करते थे और गाजीपुर जब भी आते हैं तो मनोज भैया हम लोग का हाल-चाल कुशलक्षेम जानना उनकी आदतों में शुमार है यह बड़े ही सरल स्वभाव के हैं हर भोजपुरिया व्यक्ति के दिल में राज करते हैं।

बिहार चुनाव के दौरान उनके भोजपुरी गीत का काफी प्रभाव वहा के लोगो पर पडा व लोकगीत गायक के रूप मे बिहार की जनता के सिरमौर है। सारे भोजपुरिया समाज में उनकी एक अलग पहचान है एक अलग छवि है उनके गाये गीत देवी मां के पचरा, भोजपुरी के गाने बड़े लोकप्रिय हैं, आज भले ही वह दिल्ली में विराजमान है लेकिन यहां पर हम लोग के दिलों में हमेशा राज करते हैं उसी के वजह से हम लोग यहां पर 1 फरवरी को उनका जन्मदिन धूमधाम से  मनाते हैं। इस जन्मदिन के अवसर पर व्यापार मंडल के श्री प्रकाश केसरी, योगेश सिंह, सुधीर केशरी, अमित जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम उपस्थित रहे। और मनोज तिवारी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें केक अर्पित कर सभी को वितरण किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button