
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्व० कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन के अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसका संचालन श्री तेज बहादुर यादव एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश राजभर, बेलाल अहमद, मन्तराज यादव, आमिर खान, प्रेमा चौहान, बालचन्द राम, मुन्नु मौर्या, मुशीर अहमद, समीर अहमद, महताब आलम, अफजल, महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती, समा खान, प्रशांत सोनकर, बृजेश पाण्डेय आदि लोग रहें। उधर अंबेडकर पार्क में भी शिव मोहन शिल्पकार प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से स्व० कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।




